फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव जमालपुर में गंदे पानी की सप्लाई से भड़के ग्रामीण, जलघर को जड़ा ताला

Tue, 24 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव जमालपुर के जलघर में मौजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर में पीने के लिए दूषित पानी की सप्लाई को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़ दिया और इसके बाद तोशाम-हांसी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

गांव के सरपंच भूप सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चार जलघर मौजूद हैं और सभी में भरपूर मात्रा में पानी है, इसके बावजूद कीमैन द्वारा ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई की जाती है, जो पीने योग्य नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इस दूषित पानी के सेवन से आईटीआई के कई छात्र बीमार हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि कर्मचारी से कई बार आग्रह किया गया कि पहले जलघर का साफ पानी छोड़ा जाए और जब उसमें कमी हो तो ट्यूबवेल का पानी मिलाया जाए। लेकिन कर्मचारी अपनी मनमर्जी पर अड़ा रहा। जब समस्या से राहत नहीं मिली तो आक्रोशित ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ जय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की शिकायत सुनी। इस दौरान ग्रामीण कर्मचारी के तुरंत स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहे। एसडीओ जय सिंह ने बताया कि पानी सप्लाई की समस्या पुराने डिजाइन और समयसारिणी के कारण उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल चलाने का उद्देश्य पानी की नियमित आपूर्ति बनाए रखना है। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने ग्रामीणों से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें