फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला: ग्रामीणों का टूटा सब्र, बैठक कर सीबीआई को दिया अल्टीमेटम; 129 दिन बाद भी मौत रहस्य

Thu, 18 Dec 2025 06:37 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

129 दिन बाद भी मनीषा की मौत रहस्य बनी हुई है। सीबीआई की जांच से नाखुश लोगों ने गुरुवार को गांव में बैठक की और सीबीआई को 31 जनवरी तक खुलासे का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन
मनीषा मौत मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी की शिक्षिका  मनीषा की मौत को करीब चार माह  हो चुके हैं। लेकिन अभी तक परिजनों के लिए बेटी की मौत रहस्य बनी है। वीरवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें मनीषा मौत मामले की जांच कर रही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) को 31 जनवरी तक खुलासे का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि तक अगर सीबीआई मनीषा मौत का खुलासा नहीं करती है तो फिर 2 फरवरी को गांव ढाणी लक्ष्मण में ही आसपास के मौजिज लोगों की पंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें आगे का फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन


मनीषा मौत मामले को लेकर डीसी को भी ज्ञापन दिया जाएगा।  बीते 11 अगस्त से लापता 19 वर्षीय मनीषा का 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास शव मिला था। मनीषा की मौत को 129 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पहले लोकल पुलिस और अब सीबीआई की जांच के बाद भी मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाया है। हालांकि मनीषा के पिता संजय से फोन पर हुई बातचीत में सीबीआई अधिकारियों ने अभी भी एक रिपोर्ट के लंबित होने का हवाला दिया है। इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद ही सीबीआई के अधिकारी इस मामले में खुलासा करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें