फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरे पेड़ों की कटाई पर ग्रामीणों ने जताया रोष, गोकलपुरा में रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Nov 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पेड़ों की कटाई करने पर कार्रवाई नहीं होने पर सांकेतिक रोड जाम करते गोकलपुरा के ग्रामीण।
विज्ञापन
बहल। पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र गोकलपुरा में हरे पेड़ों की कटाई पर विभागीय कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बहल–भिवानी मार्ग पर बैलगाड़ी खड़ी कर सांकेतिक रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों के साथ मिलकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं जिसे वे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

गोकलपुरा गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण बैलगाड़ियों के साथ अनुसंधान केंद्र की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए और उसे बीचों-बीच रोककर जाम किया। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई न होने पर कड़ा विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बावजूद हरे पेड़ों की अवैध कटाई पर कोई कार्रवाई नहीं की और अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने कहा कि मकड़ाना जोहड़ न सिर्फ गोकलपुरा गांव बल्कि पूरे बहल क्षेत्र की अमूल्य वन धरोहर है। यहां दुर्लभ प्रजातियों के पुराने पेड़ मौजूद हैं और अनेक प्रजाति के पक्षियों का रैन बसेरा भी यहां है। प्रदर्शन के दौरान पंच सुरेंद्र खिचड़, प्रदीप कादयान, पवन सिलायच, बलबीर गिरी, समुंद नाथ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें