फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 15-15 घंटे के बिजली कट से भड़के ग्रामीण, बिजलीघर के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंढाल। 15-15 घंटे तक बिजली कट लगने से परेशान मुंढाल के ग्रामीणों ने बुधवार को बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जल्द समाधान करने की मांग उठाई। गर्मी बढ़ने के साथ ही लंबे बिजली कटों से हालात और बिगड़ने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण दीपक ढुल, कप्तान, त्रिदेव, दीपक कौशिक, लीलू, रामफल, आकाश और अंकित ने बताया कि गांव में बिजलीघर होने के बावजूद 15-15 घंटे तक बिजली कट लगाए जा रहे हैं। इसके कारण पेयजल सप्लाई सहित बिजली से जुड़े अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही समस्या और बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद 24 घंटे में केवल 4 से 5 घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। यह समस्या पिछले दो वर्षों से लगातार बनी हुई है लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बिजलीघर से आसपास के करीब 20 गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है और सभी गांवों में कटौती की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बिजलीघर पर ताला लगाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान एसडीओ आकाश कटारिया कार्यालय में नहीं मिले जिस पर ग्रामीणों ने उनकी अनुशंसा पर लिपिक को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने ग्रामीणों को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें