बवानीखेड़ा में पानी की समस्या को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
भिवानी। गांव रतेरा में जलघर के टैंकों में पानी की कमी को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी और किसानों ने खेतों में पानी किल्लत के चलते नारेबाजी की।
चेतन प्रकाश, विजय राघव, सुरेन्द्र, रमन, लखविन्द्र, बलराज ने बताया कि उनके खेतों में पानी की कमी बनी हुई है। नहर में शनिवार को पानी आया और बुधवार को नहर आधी हो गई। इससे किसानों को पूरा पानी नहीं मिल रहा है। फसलें पानी की कमी के चलते सूख रही है। लेकिन उनकी समस्या पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। किसान पानी खरीदकर अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। महंगा डीजल फूंककर खेतों में सिंचाई कर रहे है। दूसरी और गांव के जलघर के टैंकों में पानी की कमी के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों एवं किसानों ने प्रदर्शन करके समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद