फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए की टीम पर पर हमला कर दो मुकदमों के आरोपी को छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव कुंगड़ में दो मुकदमों में एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई सीआईए द्वितीय की टीम पर महिलाओं व युवाओं ने धावा बोल दिया और आरोपी को पुलिस के चुंगल से छुड़वाकर फरार कर दिया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के कपड़े भी फाड़ डाले। मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी। जिसके बाद आरोपी पक्ष की महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में सीआईए द्वितीय के एचसी ओमप्रकाश ने बताया कि जुईकलां पुलिस थाने में 9 जून 2020 में दर्ज धोखाधड़ी व सात जून को लोहारू थाने में दर्ज धोखाधड़ी व नकदी चोरी के केस में आरोपी मोनी उर्फ सोमन निवासी कुंगड़ की गिरफ्तारी बकाया थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद सीआईए की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे गांव कुंगड़ पहुंची। जब टीम आरोपी के घर पहुंची तो पुलिस की भनक लगते ही आरोपी छत के रास्ते से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने गलियों के अंदर से आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को जब सरकारी गाड़ी में बैठा रही थी तो इसी दौरान आरोपी की मां, पत्नी व उसके भाई सहित अन्य महिलाओं ने उन पर धावा बोल दिया। महिलाओं ने पुलिस कर्मचारियों से आरोपी को छुड़वा लिया और पुलिस के साथ मारपीट की और पुलिस कर्मियों के कपड़े भी फाड़ दिए।
ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों में 15 से 20 महिलाएं व आठ से दस युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर पहुंचे थे। पुलिस कर्मचारियों ने अपना बचाव करने के लिए आरोपी मोनी उर्फ सोमन को गाड़ी में बैठाने का भी प्रयास किया था। मगर बेकाबू हुई महिलाओं ने ऐसा नहीं होने दिया और आरोपी को पुलिस से छुड़वाकर भगा दिया। इस दौरान उनकी वीडियो भी बनाई गई। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी को भगाने और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मचारियों से मारपीट मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ रवींद्र कुमार ने बताया कि सीआईए द्वितीय के एचसी ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस गिरफ्त से आरोपी को भगाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस कर्मियों से मारपीट करने पर केस दर्ज किया है। जिसमें आरोपी मोनी उर्फ सोमन, उसकी मां तारो, मोनी की पत्नी और उसकी बहन, भाई बहादुर उर्फ कुलदीप, कुलदीप की पत्नी, शालु उर्फ सुरेंद्र नामजद किए गए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एटीएम धोखाधड़ी मामले में एक साल पहले दर्ज हुए थे लोहारू व जुईकलां पुलिस थाने में केस
गांव कुंगड़ निवासी मोनी उर्फ सोमन दो एटीएम धोखाधड़ी मामलों में आरोपी था। जिसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। नौ जून 2020 को गांव कुडल वासी पवन कुमार ने जुईकलां पुलि सथाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि रात पौने 12 बजे उसके फोन में दो मैसेज आए थे। जिसमें दस-दस हजार कर उसके बैंक खाते से पैसे निकाले गए थे। ये पैसे दिल्ली के नानक नगर के किसी एटीएम से निकाले गए थे। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
वहीं लोहारू पुलिस को दी शिकायत में गांव बिसलवास निवासी सुनीता ने बताया था कि उसके पति चार जून 2020 की दोपहर 12 बजे रुपये निकालने के लिए स्टेशन से सूरजगढ़ रोड के एटीएम में गए थे। उस समय एक व्यक्ति उसके पति के पीछे खड़ा था। उस व्यक्ति ने उसके पति के हाथ से एटीएम कार्ड भी लिया था। जिसके बाद उसका पति घर आ गया था। छह जून 2020 को उसके पति के बैंक खाता से 25 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकल गए। जिस पर लोहारू पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इन दोनों ही मामलों में पुलिस को मोनी उर्फ सोमन को गिरफ्तार करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें