फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव, परिवहन सेवाओं से वंचित

विज्ञापन
बस के इंतजार में खड़ी छात्राएं व अन्य मुसाफिर।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव ढाणी खुशहाल की खंड कार्यालय से दूरी लगभग 17 किलोमीटर है। वहीं जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 40 किलोमीटर से ज्यादा है। हांसी-भिवानी रोड स्थित इस गांव के बस अड्डे पर सरकारी और प्राइवेट बसों का ठहराव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने गांव के मुख्य द्वार के पास अपने खर्च से बस अड्डे के लिए शेड भी बनवाया हुआ है। बसों का ठहराव नहीं होने के कारण स्कूल-कॉलेज के छात्रों, ग्रामीणों व बाहर से गांव में आने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को खंड कार्यालय, तहसील, थाना व जिला मुख्यालय आने के लिए निजी वाहनों का प्रयोग करना पड़ता है। हांसी-भिवानी मुख्य रोड पर होते हुए भी गांव के लोग परिवहन सेवाओं से वंचित हैं। बसों के ठहराव के लिए ग्रामीण कई रोडवेज प्रबंधन से मिल चुके हैं, परंतु अभी तक उनकी मांग पुरी नहीं की गई है ।




ग्राम पंचायत दो बार रोडवेज प्रबंधक भिवानी को गांव में बसों के ठहराव के लिए पत्र दे चुकी है। अभी तक हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया है। बसों का ठहराव न होने से ग्रामीणों व खासकर छात्राओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से बहुत सारी लड़कियां बाहर पढ़ने के लिए जाती है। गांव में बसों का ठहराव नहीं होने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कमलेश, सरपंच ग्राम पंचायत ढाणी खुशहाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें