फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जयपुर की नांगल चौधरी और अजमेर, अलवर व बालाजी की नारनौल से वापस लौटीं भिवानी डिपो की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजस्थान बंद आह्वान को लेकर बुधवार को भिवानी डिपो की राजस्थान के लिए चार रूटों पर रोडवेज बसें बीच रास्ते से ही वापस लौट आई। भिवानी से जयपुर गई बस नांगल चौधरी से वापस लौट गई जबकि अजमेर, अलवर, बालाजी के लिए गई रोडवेज की बसें नारनौल से ही वापस लौटा दी गई। इसी के साथ राजस्थान के सीकर, पिलानी, चुरू और झुंझुनू रूट पर बसों के संचालन में कोई परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन

भिवानी डिपो की एक बस रोजाना जयपुर जाती है। जबकि जयपुर से भी राजस्थान निगम की एक बस भिवानी आती है। इंटर स्टेट रूट परमिट पर भिवानी डिपो को राजस्थान से कई रूट मिले हैं। इनमें जयपुर, अजमेर, अलवर, बालाजी, सीकर, पिलानी, झुंझुनू शामिल हैं। बुधवार को राजस्थान बंद के चलते जयपुर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया। इसकी वजह से राजस्थान से चली बस तो भिवानी पहुंच गई, मगर भिवानी बस स्टैंड से जयपुर के लिए चली रोडवेज की बस नांगल चौधरी से ही वापस लौट आई। इसी तरह अलवर, बालाजी और अजमेर गई एक-एक बस भी नारनौल से ही वापस लौटा दी गई।

राजस्थान के सिर्फ चार रूटों पर गई बस वापस लौटी हैं, जबकि अन्य रूटों पर स्थिति सामान्य बनी रही। राजस्थान के चार बड़े शहरों तक भिवानी डिपो की रोडवेज बसों के नहीं पहुंचने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को आगे का सफर निजी वाहनों में तय करना पड़ा जो वहां लगे हाईवे के जाम में भी फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलजीत, डीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें