फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सैनिकों के अदम्य साहस का प्रतीक है विजय दिवस

Tue, 16 Dec 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते सीईओ अजय चोपड़ा। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
भिवानी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चोपड़ा ने कहा कि विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और रणनीतिक कौशल का प्रतीक है। यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में समर्पित है। इस दिन पाकिस्तान की सेना ने ढाका में आत्मसमर्पण किया था जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
विज्ञापन

चोपड़ा मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें राष्ट्रीय एकता, आत्मसम्मान और देश की संप्रभुता के महत्व की याद दिलाता है। विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत नहीं, बल्कि मानवता, स्वतंत्रता और न्याय के लिए संघर्ष की प्रेरक गाथा है।
चोपड़ा ने सभी से अपील की कि वे सैनिकों के त्याग और साहस को सदैव स्मरण रखें और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को अपनाएं। इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड के सदस्य राजेंद्र झाझडिय़ा, धर्म सम्राट, बलवान सिंह और अमित कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें