फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम-हांसी मार्ग पर लावारिस पशु के कारण गाड़ी पलटी, चालक की मौत

Thu, 26 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लावारिस पशु आगे आने से पलटकी गाड़ी।
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। हांसी-तोशाम मार्ग पर बाईपास के पास मंगलवार शाम एक गाड़ी के आगे लावारिस पशु आ गया। टक्कर से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गाड़ी चला रहे 38 वर्षीय आलमपुर निवासी विनय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गाड़ी में पीछे बैठे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए हिसार रेफर किया गया। वहीं, दूसरा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन


गाड़ी मालिक अशोक निवासी तोशाम ने बताया कि विनय उसकी गाड़ी चलाता था। हादसे के समय विनय के साथ गौरव और उमेद सिंह निवासी आलमपुर और तोशाम किसी कार्य से हांसी जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी बाईपास के पास पहुंची तो सामने अचानक लावारिस पशु आ गया, जिससे नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तोशाम थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें