फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले ने तिगड़ाना के पास सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटक दी जान

Tue, 06 May 2025 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल भिवानी में ​स्थित पुलिस चौकी के बाहर बैठे मृतक के परिजन। 
विज्ञापन
भिवानी। फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले व्यक्ति ने भिवानी-जींद मार्ग पर गांव तिगड़ाना के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। राहगीरों ने सड़क किनारे फंदे पर लटके शव की सूचना सदर पुलिस को दी।
विज्ञापन

शव के पास ही सब्जी से भरा ऑटो भी खड़ा था। इसमें वह गांव-गांव फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। सदर पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
गांव तोशाम निवासी 35 वर्षीय सलीम टेंपो में सब्जी लेकर गांव-गांव फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। मृतक के पिता सतबीर ने बताया कि मंगलवार सुबह उसका बेटा घर से सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया था और फेरी लगाकर सब्जी बेचकर घर लौटता था। सलीम दो बच्चों का पिता था। उसका एक बेटा 15 और दूसरा बेटा 13 साल का है।
विज्ञापन

सतबीर ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी के चलते उसने ये कदम उठाया। वहीं गांव तिगड़ाना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह ये व्यक्ति पेड़ के पास अपना टेंपो खड़ा कर टहनी पर रस्सी बांध रहा था। लोगों ने सोचा की सूखा पेड़ है वह टहनी तोड़ने का प्रयास कर रहा होगा लेकिन कुछ देर बाद जब लोगों ने उसे संभाला तो वह फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद इसकी सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरा और जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें