फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा वर्षा लेखिका अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आदर्श महिला कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा वर्षा को लेखिका अवार्ड से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रा को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रचना अरोड़ा ने कहा कि छात्राएं पूर्ण आत्मविश्वास, निष्ठा एवं लग्न से बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी पार कर सकती हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए अरिहंत पब्लिकेशन के तहत बायोलॉजी विषय की पुस्तक लिखी। यह उपलब्धि छात्रा ने शिक्षिका निर्मल मलिक एवं सोनू के मार्गदर्शन में हासिल की। निर्देशिका डॉ. अरुणा सचदेव ने छात्रा को बधाई दी। छात्रा वर्षा ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए उसने दिन रात मेहनत की। अनेकों-अनेक पुस्तकें पढ़ी और मोबाइल से पूरी दूरी बना ली। उसने अपना सारा समय इसी लेखन कार्य को दिया और अब वह प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें