भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में 14 सितंबर को वैश्य रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए अग्रवाल वैश्य समाज के भिवानी विधानसभा अध्यक्ष सतीश वैद्य ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
सतीश वैद्य ने बताया कि इस समारोह में 27 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें से 18 को मरणोपरांत इस सम्मान से विभूषित किया जाएगा। समारोह में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम दास सर्राफ करेंगे।
मरणोपरांत ये विभूतियां होगी सम्मानित
सेठ किरोड़ीमल लुहारीवाला, बनारसी दास गुप्ता, पुरुषोत्तम दास हलवासिया, मेलाराम भोडूका, पीडी माखरिया, बनवारी लाल जिंदल, श्रीराम कुमार गुप्ता बिजली वाले, गणपतराय मिंडूका, सूरजभान बगड़िया, भगीरथमल बुवानीवाला, रामभजन अग्रवाल, श्रीराम सुगला, भोलाशंकर मुकिम, गौरीशंकर बजाज, सागर राम गुप्ता, केपी गुप्ता, नत्थू राम कानोड़िया, रामकिशन गोटेवाला।