भिवानी। महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बुधवार को जारी हुई पहली फाइनल मेरिट सूची में वैश्य महाविद्यालय के बीकॉम एडिड कोर्स की ऑल इंडिया मेरिट सूची सबसे ऊंची रही। वैश्य महाविद्यालय में बीकॉम एडिड कोर्स की ऑल इंडिया मेरिट सूची 107.2 फीसदी तक पहुंची।
वहीं ऑल हरियाणा मेरिट सूची में राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में ज्योग्राफी विषय की मेरिट सूची 97.80 रही।
पहली मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थी 23 से 27 जुलाई तक निर्धारित शुल्क जमा करवाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया के अगले चरण की शुरुआत होगी।
विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी जबकि 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची प्रकाशित होगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करवाने का अवसर मिलेगा।
यदि पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए चार अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 5 अगस्त से दोबारा खोला जाएगा। इसके बाद 6 से 12 अगस्त तक विद्यार्थी 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश ले सकेंगे। वहीं 13 से 19 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
वर्जन
महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए बुधवार को पहली मेरिट सूची जारी की गई। पहली मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थी 23 से 27 जुलाई तक निर्धारित शुल्क जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे। -अनिता शर्मा, दाखिला नोडल अधिकारी, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, भिवानी।
-
महाराज नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय भिवानी।
कोर्स एआईओसी ईडब्ल्यूएस एआईओसी एचओजीसी ईडब्ल्यूएस एचओजीसी ओएससी डीएससी बीसी ए बीसी बी अन्य
बीए 90.2 79.8 82 71.6 75.4 69.8 69.6 56.6
बीए सायं 80.6 67.8 70.6 54.2 58 60.4 51.4 57.8
कॉमर्स 89.4 67 71.2 64.4 62.6 63.2 51.2
कॉमर्स सायं 85 60.6
बीएससी
लाइफ साइंस 91.2 82 82.6 75.6 77.2 61.8 73 68.4 72
बीएससी
फिजिकल साइंस 84.2 51.6
बीएससी गणित 95.8 89.8 90.2 84.6 79 66.6 83.8 81.6
बीएससी फिजिक्स 95.8 86.8 89.4 84 76 80 84.4 79.4
-
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी
कोर्स एआईओसी ईडब्ल्यूएस एआईओसी एचओजीसी ईडब्ल्यूएस एचओजीसी ओएससी डीएससी बीसी ए बीसी बी अन्य
बीए 105.0 83.8 94.8 74.6 84.2 84.0 84.2 84.0
कॉमर्स 106.2 84.0 95.2 75.0 83.6 81.6 84.0 80.2 65.4
बीसीए 104.6 82.6 92.2 81.80 82.2 84.20 79.0 70.4 65.8
बीएससी 98.4 71.80 88.60 71.4 69.4 71.4 70.0
बीए
ज्योग्राफी 103.8 55 97.80 78.4 74.6
वैश्य महाविद्यालय भिवानी
कोर्स एआईओसी ईडब्ल्यूएस एआईओसी एचओजीसी ईडब्ल्यूएस एचओजीसी ओएससी डीएससी बीसी ए बीसी बी अन्य
बीए
एडिड 102.2 75.2 87.4 70.2 75.0 74.6 75.2 75.2
बीए सायं 92.4 75.2 47.8 44.8 49.2
बीएससी
लाइफ साइंस 97.2 77.8 88.0 76.0 77.2 72.8 77.2 75.2
बीएससी
फिजिकल साइंस 99.8 82.2 -
बीकॉम
एडिड 107.2 75.2 93.0 71.0 70.2 73.6 69.4
बीबीए 98.6 66.8 84.0 60.8 59.4 66.2 66.6 61.8 65.0
बीसीए 101.2 74.2 85.0 71.0 73.6 74.4 73.8 73.8 65.0