फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दसवीं-बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों मेंं उलटफेर, रैंकिंग में पिछड़े 18 जिले

Fri, 19 May 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के नतीजों में इस बार भारी उलटफेर से लगभग सभी जिलों के रैंकिंग का आंकड़ा गड़बड़ा गया है। भले ही बोर्ड अध्यक्ष के गृह जिले रेवाड़ी ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजों में प्रदेश में अपनी बढ़त बनाकर पहले पायदान पर आया है, लेकिन पिछले साल के नतीजों से वह भी पिछड़ गया है।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले रेवाड़ी जिले का परिणाम दसवीं में 4.24 और 12वीं में 2.2 फीसदी कम रहा है। रोहतक जिले ने तो 21.27 फीसदी की रैंकिंग में काफी लंबे अंतर से पिछड़ा है। प्रदेश के 18 जिले के पिछले साल के नतीजों से भी खराब परिणाम आए हैं। इसकी वजह बोर्ड के जटिल प्रश्नों को सुलझाने में बच्चे गच्चा खा गए हैं। पहले साल 80 अंक के प्रश्नपत्र में 40 अंक के बहुवैकल्पिक प्रश्नों के जरिये विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता बढ़ गई थी, मगर इस बार सिर्फ 12 बहुवैकल्पिक प्रश्न ही दिए गए थे। संवाद

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में दसवीं और बारहवीं के नतीजों में इस बार पास प्रतिशतता में गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण कोरोना संक्रमण में परीक्षा न होना और पिछले साल परीक्षाओं में बहुवैकल्पिक प्रश्नों की संख्या अधिक होना है। पहले प्रश्नपत्र का प्रारूप आसान रहा था।इस बार बहुवैकल्पिक प्रश्न सीमित पूछे गए और प्रश्नपत्र का प्रारूप भी काफी जटिल रहा। नकल नहीं होना भी वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
-
ये हैं 12वीं के जिलेवार पिछले साल के तुलनात्मक आंकड़े
जिले का नाम-
2023-
2022

अंतर
1. रेवाड़ी-

88.10-
90.30-
2.2
2. महेंद्रगढ़-

88.00-
88.70-
0.70
3. जींद-

87.69-
88.43-
0.74
4. फतेहाबाद-
87.03-
89.69-
2.66
5. हिसार-

86.07-
87.82-
1.75
6. पानीपत-

85.73-
90.21-
4.48
7. यमुनानगर-
85.17-
88.47-
3.30
8. कैथल-

84.99-
88.98-
3.99
9. चरखी दादरी-
84.91-
90.85-
5.94
10. सिरसा-

84.49-
89.65-
5.16
11. करनाल-

83.50-
87.62-
4.12
12. भिवानी-

82.26-
87.76-
5.05
13. झज्जर-

81.41-
86.57-
5.16
14. पंचकूला-
80.28-
85.55-
5.27
15. अंबाला-

80.09-
87.20-
7.11
16. गुरुग्राम-

79.94-
85.15-
5.31
17. कुरुक्षेत्र-

79.86-
85.25-
5.39
18. सोनीपत-
79.08-
87.40-
8.32
19. रोहतक-

74.74-
87.25-
12.51
20. नूंह-

74.27-
68.38-
5.89
21. पलवल-

73.93-
83.28-
9.35
22. फरीदाबाद-
67.89-
84.59-
16.7
-
दसवीं में तुलनात्मक स्थिति
जिला-


2023-
2022-
अंतर
1. रेवाड़ी-

78.68-
82.92-
4.24
2. चरखी दादरी-
77.61-
84.12-
6.51
3. महेंद्रगढ़-

77.55-
84.38-
7.03
4. पानीपत-

74.30-
82.92-
8.62
5. जींद-

73.52-
77.88-
4.36
6. यमुनानगर-
73.09-
78.70-
5.61
7. फतेहाबाद-
72.40-
69.75-
2.68
8. झज्जर-

71.60-
81.56-
9.96
9. हिसार-

68.89-
73.57-
4.68
10. सिरसा-

65.63-
65.65-
0.02
11. सोनीपत-
65.61-
85.06-
19.45
12. कैथल-

65.46-
69.03-
3.57
13. गुरुग्राम-

64.92-
74.43-
9.51
14. भिवानी-

64.47-
74.05-
9.58
15. करनाल-

64.29-
67.48-
3.19
16. कुरुक्षेत्र-

61.07-
61.06-
0.01
17. अंबाला-

58.62-
58.36-
0. 26
18. पलवल-

58.15-
74.78-
16.63
19. रोहतक-

56.65-
77.92-
21.27
20. पंचकूला-
54.31-
55.24-
0.93
21. फरीदाबाद-
52.17-
68.92-
16.75
22. नूंह-

51.68-
57.73-
6.05

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें