फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 9वीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा अंक पांच हजार विलंब शुल्क के साथ 10 जून तक करें अपलोड

Fri, 24 May 2024 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के अंक पांच हजार रुपये विलंब शुल्क सहित 10 जून तक अपलोड किए जाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि कुछ विद्यालयों की ओर से तीन अवसर देने के बाद भी 9वीं और 11वीं के शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्रों, छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक निर्धारित अवधि में पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों, छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, ऐसे सभी विद्यालय 10 जून तक पांच हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यालय के संचालकों द्वारा छात्रों, छात्राओं के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्रों, छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका खामियाजा कई छात्रों, छात्राओं को भुगतना पड़ सकता है लेकिन इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के संचालकों की होगी। ऐसे में लापरवाही के आरोप में उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। इससे बचने के लिए उन्हें सावधानी की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें