फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मृतक रविंद्र के परिजनों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
भिवानी। महम रोड पर देर रात बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मिताथल निवासी रविंद्र (37) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई संदीप ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका बड़ा भाई रविंद्र अविवाहित था और ड्राइवरी का काम करता था, जबकि वह भिवानी में ही रहता है। रविवार को उसका भाई रविंद्र रात को अपनी टाटा गाड़ी को भिवानी में खड़ी करके बाइक पर अपने गांव मिताथल जा रहा था। जब वह विद्यानगर कॉलोनी के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसको नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना औद्योगिक पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली सब्जी मंडी पुलिस चौकी में दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी व अन्य लोगों से पूछताछ करके टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन व उसके चालक को ढूंढने में जुट गई है।
महम रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के भाई संदीप के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष कुमार, प्रभारी, सब्जी मंडी पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें