फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप तंवर के प्रधान बनने से बार में अधूरे पड़े कार्यों को नई गति मिलेगी : कुलदीप शर्मा

Mon, 03 Mar 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रधान संदीप तंवर को उनकी जीत पर लडडू खिलाते आजाद सेना टीम के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान संदीप तंवर को आजाद सेना संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि संदीप तंवर के प्रधान बनने से बार में अधूरे पड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। प्रधान संदीप तंवर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वे उनको पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। सभी को एक समान साथ लेकर चलेंगे लोगों के न्याय की आवाज को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता विकल गार्गी, पवन कालरा, अधिवक्ता शंकर शर्मा, अधिवक्ता साहिल शर्मा, मुंशी भगवानदास अरोड़ा, संदीप कुमार, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के उपप्रधान बने भारत

भिवानी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के भिवानी इकाई अध्यक्ष जयहिंद ने सोमवार को कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें भारत को उपप्रधान, रमेश कुमार को सचिव, अमित बागड़ी को कोषाध्यक्ष, सतबीर को सह सचिव, दलबीर को सलाहकार, प्रवीण बागड़ी को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा बाला, मनीषा, ज्योति को सदस्य नियुक्त किया गया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को सोमवार को नगर परिषद स्थित नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कार्यालय में फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। इसके लिए वे समय-समय पर मजबूती से आवाज उठाते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें