फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राज्य मुख्यालय पर बेरोजगारों की बारात निकाली जाएगी: नवीन

विज्ञापन
बेरोजगारों की बारात कार्यक्रम को लेकर पत्रकार वार्ता में उपस्थित नवीन जयहिंद व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भाजपा के राज्य मुख्यालय पर बेरोजगारों की बरात निकाली जाएगी। यह बात सामाजिक कार्यकर्ता व आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भिवानी में पत्रकार वार्ता में कही। वे भिवानी में 14 जनवरी को रोहतक में होने वाले कार्यक्रम बेरोजगारों की बारात कार्यक्रम का न्यौता देने भिवानी पहुंचे थे।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में 20 लाख बेरोजगार हैं और पांच लाख पद खाली हैं। फिर भी पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने 10 हजार पदों को भी नहीं भरा। इसी तरह की मांगों को उठाने के लिए रोहतक में 14 जनवरी को भाजपा के राज्य मुख्यालय पर बेरोजगारों की बारात निकाली जाएगी। नवीन जयहिंद ने कहा कि खेल मंत्री अब तक भी गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि मुझे सिर्फ इससे छोटी धाराओं पर भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने एसवाईएल नहर को लेकर कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एसवाईएल के मामले में न मानकर सुप्रीम कोर्ट को ताला लगाने जैसा कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें