फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी गांव में करेंगे समान रूप से विकास: अनिता मलिक

विज्ञापन
गांव लालावास में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जिप चेयरपर्सन अनिता मलिक व अन्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कैरू। किसी भी गांव में विकास के लिए बजट की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को सबसे पहले करवाया जाएगा। वहीं सभी गांव में समान रूप से विकास कार्य करेंगे।
विज्ञापन

यह बात भिवानी जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक ने कैरू खंड के गांवों का दौरा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आने वाली 15 जनवरी को सुबह 11 बजे तोशाम में होने वाली सम्मान समारोह रैली आप सबकी सम्मान रैली है। मंगलवार को उन्होंने गांव लालावास, चंदावास, बाबरवास, ढाब ढाणी, पोहकरवास, जुई कलां, जुई बिचली, जुई खुर्द और ढांगर गांवो का दौरा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों का मान सम्मान बहुत जरूरी होता है। उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से इस रैली में पहुंचने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश लालावास, जोगेंद्र मलिक, कृष्ण मलिक, सुनीता जांगड़ा, संजय, विजेंद्र, सुखबीर धानवानबास, गोपीराम, धर्मपाल, नरेश रंगा, मदन लाटा, राजा ढाणीमाहूं, नरेंद्र देवराला, श्वेता, जगदीश लाला कैरू, सरपंच पूजा, सरपंच मोहित भारद्वाज, सरपंच सुमन देवी, सरपंच ब्रह्मानंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें