फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वाटर शेड योजना के तहत फल व फूलदार पौधों का वितरण किया

Sun, 03 Aug 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
श्री श्याम भवन में वाटर शैड स्कीम के तहत पौधों का वितरण करते पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल। 
विज्ञापन
बहल। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वाटर शेड योजना के तहत कस्बे के श्रीश्याम भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें फलदार और फूलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच व स्कीम के प्रधान गजानंद अग्रवाल मुख्यातिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव महेश सोनी ने की।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन को केवल अधिक से अधिक पौधरोपण कर ही सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वाटर शैड स्कीम के तहत हर वर्ष पौधे वितरित किए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग पेड़ लगाएं और धरती को हरा-भरा बनाया जा सके। उन्होंने सामूहिक भागीदारी को पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय बताया। कार्यक्रम में सचिव महेश सोनी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। शिविर में जयकुमार शर्मा, बीडीसी सदस्य अनिल चांदला, सतीश नागर और शिवकुमार गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें