फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अभियान के तहत पुलिस की 171 टीमों ने 117 स्थानों पर की जांच

Thu, 25 May 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुलिस दृश्यता दिवस अभियान के तहत कार की जांच करती पुलिस। 
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने वीरवार को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पुलिस दृश्यता दिवस मनाया। इस अभियान में 685 पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिस की 171 टीमों ने 117 स्थानों की सुरक्षा की दृष्टि से जांच की। पुलिस ने स्पेशल नाके लगाकर, गश्त व चेंकिग की ताकि जिला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त व नाके लगाकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक, एटीएम, सुविधा केंद्रों में पहुंचकर जांच की। जांच में सभी सुरक्षा मानकों को परखा गया। अभियान में राइडर, पीसीआर के द्वारा भी गश्त की गई। बस स्टैंड, आस-पास के क्षेत्र में, बाजारों में व अन्य स्थानों पर चैकिंग के साथ-साथ खुफिया नजर रखी गई।
अभियान के दौरान 127 मार्गों को पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान कवर किया गया। 113 मार्केट स्थानों पर पुलिस ने पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाकर जान-माल की सुरक्षा करने का भरसक प्रयास करती है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें