फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गले से सोने की तबीजी और कानों से बाली उतरवाकर दो युवक झांसा देकर थमा गए रुमाल में बटन और पत्थर

Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक बुजुर्ग महिला से दिन दहाड़े दो युवक गले से सोने की तबीजी और कानों से बाली उतरवाकर दो युवक झांसा देकर रुमाल में लोहे का बटन और पत्थर थमाकर रफूचक्कर हो गए। ठगी के इस मामले की शिकायत महिला ने शहर थाना पुलिस में दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पूर्णपुरा निवासी शकुंतला ने बताया कि गत 10 अप्रैल की दोपहर ढाई बजे वह अपने घर से सामान लेने के लिए घंटाघर भिवानी के समीप किराना की दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान उसे दो युवक मिले। उन्होंने उससे पूछा कि अम्मा क्या लेने जा रही हो। उसने बताया कि उसे किशमिश खरीदने हैं। इस पर दोनों में एक युवक ने कहा कि उनकी दुकान नजदीक है, वहां से बढि़या दिला देंगे। दोनों युवक उसे बातों में उलझकर नेहरू पार्क में ले गए। जहां कहा कि थोड़ी देर आराम कर लो।
इसी दौरान एक युवक ने उसे रुपयों की गड्डी दिखाई। इसी दौरान उसके गले से सोने की तबीजी और कानों से बाली भी उतरवा ली। उसे पैसे की गड्डी देने लगे तो उसने मना कर दिया। इसके बाद युवक ने उसकी तरफ सफेद रूमाल कुछ लपेटकर उसे दिया और बोला कि तबीजी और बाली भी ले लो। उसके बाद वे दोनों वहां से चले गए। उसने रूमाल खोलकर देखा तो उसके गहनों के बजाय रूमाल में एक लोहे का बटन और पत्थर था। धोखे से उसके गहने ले जाने की बात घर आकर बताई। जिसके बाद इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें