फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जिले के दो युवकों ने की आत्महत्या

Wed, 18 Dec 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मानसिक रूप से परेशान जिले के दो युवाओं ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव कुहाड़ बजीणा निवासी राकेश (25) ने ढाणा लाडनपुर व भिवानी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है। मृतक राकेश शादीशुदा था। जिसके एक बेटी है। वह खेती बाड़ी का कार्य करता था। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई बलवंत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ढाणा लाडनपुर व भिवानी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वहीं, भिवानी के गांव खरक कलां निवासी एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर मौत मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, गांव खरक कलां निवासी 38 वर्षीय सुनील ने मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक तीन बच्चों का पिता था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता महिपाल ने बताया कि सुनील काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें