फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: भिवानी-हांसी फोरलेन पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दो युवकों की मौत; 15 से अधिक घायल

Fri, 16 Oct 2026 09:10 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

भिवानी-हांसी फोरलेन पर प्रेमनगर में स्पीड ब्रेकर पर एक निजी बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी-हांसी फोरलेन पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव प्रेमनगर स्थित बीबीएमबी पावर हाउस के गेट के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर एक निजी बस असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हादसे की सूचना मिलने पर गांव प्रेमनगर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिला नागरिक अस्पताल से भी तीन से चार एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। घायलों को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमनगर निवासी 20 वर्षीय मोहित को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बस में सवार अन्य घायलों का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मोहित भिवानी में पीएमटी की कोचिंग लेता था और हादसे के समय घर लौट रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर लगाए लापरवाही के आरोप
प्रत्यक्षदर्शी अजय ने बताया कि उसका घर बीबीएमबी पावर हाउस, प्रेमनगर के सामने है। घर के सामने ही स्पीड ब्रेकर बना हुआ है, जहां यह हादसा हुआ। अजय के अनुसार, बस चालक फोन पर बात कर रहा था और उसने तेज रफ्तार से बस को स्पीड ब्रेकर पर चढ़ा दिया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। अजय ने बताया कि बस में सवार एक युवक बस स्टॉप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि उसे उतरने से रोकने के लिए चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

बस में सवार गांव जाटुलुहारी निवासी सोमेश ने बताया कि वह भिवानी से घर लौट रहा था और बस के पायदान पर खड़ा था। उसके अनुसार, हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से 15 से 20 यात्री खड़े थे। सोमेश ने आरोप लगाया कि चालक ने स्पीड ब्रेकर पर बस को करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकाला। इससे बस उछलकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें