फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जंक्शन पर नहीं रुकेंगी दो ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे जंक्शन पर नए प्लेटफॉर्म के निर्माण कार्य के चलते कालका और तिलक ब्रिज एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से भिवानी सिटी स्टेशन पर कर दिया गया है। 31 जुलाई तक दोनों ट्रेनों का संचालन सिटी स्टेशन से ही होगा। ऐसे में दिल्ली सहित अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अपनी रेल यात्रा भिवानी सिटी स्टेशन से शुरू करनी होगी।
विज्ञापन

रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति एवं उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के सदस्य हरीश गोस्वामी ने बताया कि भिवानी से कालका जाने वाली ट्रेन सुबह 4:20 बजे भिवानी सिटी स्टेशन से रवाना होगी जबकि भिवानी से तिलक ब्रिज एक्सप्रेस सुबह 4:40 बजे सिटी स्टेशन से चलेगी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक दोनों ट्रेनों का संचालन सिटी स्टेशन से ही किया जाएगा। इस दौरान दोनों ट्रेनें नियमित रूप से सिटी स्टेशन पर ही ठहरेंगी और भिवानी जंक्शन पर नहीं जाएंगी।
उन्होंने बताया कि भिवानी से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सिटी स्टेशन से ही ट्रेन पकड़नी होगी। हालांकि सिटी स्टेशन मुख्य भिवानी जंक्शन से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आमतौर पर ऑटो और ई-रिक्शा की उपलब्धता भी सीमित रहती है। ऐसे में विशेषकर अल सुबह चलने वाली इन ट्रेनों तक पहुंचने में यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें