फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी मामले में दो आरोपी काबू, बाइक बरामद

विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर व बरामद चोरी की बाइक। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सिटी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिटी पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली जैन पुलिस चौकी ने बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दी शिकायत में लोहड़ बाजार क्षेत्रवासी अनिल बताया था कि 11 मार्च को उसने अपनी दुकान के सामने रात के समय बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने इस संबंध में वाहन चोरी का केस दर्ज किया था। चौकी के सहायक उप निरीक्षक अमरजीत की टीम ने बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान देवराज वासी बौंदकलां व हरीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें