भिवानी। बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को शनिवार शाम गिरफ्तार किया। अब सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ सात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। किशोरी गर्भवती हुई और उसकी तबीयत बिगड़ी तो सारा खुलासा हुआ। आरोपियों में किशोरी के पड़ोसी व गांव के ही लोग थे। दो आरोपियों की उम्र तो 60 वर्ष के करीब है। किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में यह भी बताया कि किशोरी सवा दो माह की गर्भवती है। मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में बवानीखेड़ा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी जोगेंद्र, नरेंद्र, प्रवीण को पुर टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया है।