फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार की भिड़ंत में दो छात्राओं समेत तीन की मौत

Sun, 13 Dec 2015 11:19 PM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव अचीना के समीप रविवार सुबह ट्रक और कार की भिड़ंत में दो छात्राओं समेत तीन दोस्तों की मौत हो गई। इस हादसे में घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और छत के टुकड़े काटकर ही शवों को लोगों ने बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि तीनों किसी शादी समारोह में शरीक होने के लिए जा रहे थे। तीनों मृतक अलग-अलग गांवों के हैं।
विज्ञापन


मृतकों में से दो पाली यूनिवर्सिटी की छात्राएं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पाली यूनिवर्सिटी में एमए प्रथम वर्ष की छात्राएं गांव नौसवा निवासी अपितु व गांव सेहलंग निवासी पूजा और पाली में ही कोचिंग सेंटर में कार्यरत गांव पालड़ी निवासी गाड़ी चालक संदीप रविवार सुबह कार से झज्जर जा रहे थे।

गांव अचीना के समीप स्थित बालाजी होटल के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक कोर को करीब दो सौ मीटर दूर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में कार में सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया लेकिन वह मौका देखकर रोडवेज बस में बैठकर फरार हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उधर, मामले की सूचना मिलते ही तीनों मृतकों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचें। पुलिस को दिए बयान में मृतक छात्रा पूजा के भाई मंजीत ने बताया कि दो दिन पूर्व पूजा ने घर पर शादी समारोह में जाने की बात कही थी। अनुमान है कि वे इसी शादी समारोह में वह शरीक होने जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें