फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारी जाटू में दो पक्षों में हुआ विवाद, तीन भाइयों को आई चोटें

Sat, 17 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव लोहारी जाटू में एक ही समुदाय के दो परिवारों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जब उसके भाई उसे छुड़वाने पहुंचे तो उन्हें भी चोटें पहुंचाई। मामले की असल वजह सामने नहीं आ पाई हैं। हमले में तीन भाई घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अमित नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की। वहीं एक पक्ष के घायल अमित के परिजनों के मुताबिक उसकी बेवजह पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया गया। मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। झगड़े में घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें