फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो सफाई कर्मचारी गैर हाजिर, कटेगा वेतन

Thu, 28 Nov 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी शहर में सफाई कर्मचारियों के कार्य का निरीक्षण करते भवानी प्रताप। 
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। हाजिरी रजिस्टर में उनकी गैर हाजिरी लगाकर वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, अधिकारी विकास देशवाल और पार्षद विनोद प्रजापति के साथ बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए निकले। उन्होंने वार्ड नंबर 25 और 26 का निरीक्षण किया। वहां दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसलिए हाजिरी रजिस्टर में उनकी गैर हाजिरी लगाकर वेतन काटने के आदेश दिए गए।
इस दौरान जो कर्मचारी मौजूद मिले, उनको सफाई व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए। नप चेयरपर्सन ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी कर्मचारी ने सफाई के मामले में कोताही बरती तो उनके खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी। उन्होंने बताया शहर को साफ बनाया जाएगा।
विज्ञापन





रात के समय भी करवाई जा रही सफाई

नप चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि सभी लोगों और पार्षदों के सहयोग से शहर की सफाई व्यवस्था सुधारी जा रही है। रात के समय भी सफाई करवाई जा रही है। कचरा भंडारण के अवैध स्थलों को बंद करवाया गया है। साधन सीमित होने के बावजूद शहर को साफ बनाया जा रहा है। सभी के सहयोग से यह संभव हो सकेगा।


मैंने नप अधिकारी विकाश देशवाल के साथ वार्ड 25 और 26 का निरीक्षण किया। सफाई देखी। हाजिरी जांची तो दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनकी गैर हाजिरी लगा कर वेतन भी काटने के निर्देश दिए। शहर के लोगों से भी अपील है कि वे सफाई में सहयोग करें। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें