फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मार्च से पहले पूरी होंगी दो रेलवे ओवरब्रिज की परियोजनाएं

Sat, 07 Dec 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव मुंढाल में निर्माणाधीन रेलवे  ओवरब्रिज।
विज्ञापन
भिवानी। नए साल में मार्च से पहले जिले की दो रेलवे ओवरब्रिज परियोजनाएं पूरी होंगी। इससे करीब 70 हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल, एनएच-9 पर मुंढाल कलां में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। वहीं शहर में दिनोद रोड पर भी रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है। इनका काम अब अंतिम चरण में है। इन दोनों ही रेलवे पुलों का काम मार्च से पहले पूरा होने की उम्मीद है।
पिछले करीब तीन साल से दोनों रेलवे ओवरब्रिज की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। शुरुआत में इन कार्यों में काफी अड़चने आईं। लेकिन अब इन दोनों ही रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

मुंढाल कलां में रेलवे ओवरब्रिज का टॉप सेक्शन भी करीब तैयार हो चुका है। इसके बाद करीब 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। इसी तरह शहर के दिनोद रोड के रेलवे ओवरब्रिज का काम भी करीब 85 फीसदी पूरा हुआ है। हालांकि इस कार्य को मार्च से पहले पूरा किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल यहां सीवर लाइन को शिफ्ट किए जाने का काम चल रहा है।
तोशाम बाईपास और देवसर चुंगी पर बढ़ गया है ट्रैफिक का दबाव
दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की वजह से शहर में वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया हुआ है। इस वजह से देवसर चुंगी लोहारू रोड और तोशाम बाईपास पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। दिनोद रोड का रास्ता करीब ढाई साल से बंद पड़ा है। इस वजह से लाइन पार क्षेत्र की करीब आठ से अधिक कॉलोनियों के लोगों को तोशाम रेलवे ओवरब्रिज व देवसर चुंगी क्षेत्र से आवागमन करना पड़ता है। इसी तरह मुंढाल कलां में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज की वजह से भी वाया तालू से मुंढाल का रूट चालू किया हुआ है। जबकि इस वाया पांच किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। जिस वजह से वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में समय भी अधिक लग रहा है।
विज्ञापन

दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज का काम निरंतर चल रहा है। यहां जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सीवर लाइन शिफ्ट करने का काम भी कर रहा है। उम्मीद है मार्च से पहले इस रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा हो जाएगा।
-लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें