फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के फानों में लगी आग से झुलसे राहगीर

Mon, 08 May 2017 12:30 AM IST
bureau
विज्ञापन
आग से उठता धुआं।
विज्ञापन
कलानौर से बौंदकलां आ रहे बाइक सवार दो युवक रविवार को फानों में लगी आग की चपेट में आने से झुलस गए।
विज्ञापन

दोनों युवकों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार को रोहतक जिले के गांव आंवल निवासी रबीन और बीरपाल बौन्दकलां स्थित अपने मामा के घर आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे कलानौर-बौन्दकलां संपर्क मार्ग पर नहर के वाले पुल से नीचे उतरने पर हवा के झोंके के साथ आग की तपिस आने से उनकी बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सुलगते खेतों में जा गिरे। इस हादसे में दोनों झुलस गए। उन्होंने मामले की जानकारी फोन पर परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने दोनों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। उन्होेंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें