फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धुंध में ट्राले की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत

Thu, 26 Dec 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक।
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। तोशाम-सिवानी मार्ग पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे धुंध में गांव सरल और छपार के बीच तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार दोनों यूरिया खाद लेने के लिए जा रहे थे। हादसे के दौरान दृश्यता करीब 30 मीटर रही।
विज्ञापन

गांव छपार रांगडान निवासी हेतराम (33) बुधवार सुबह धुंध के बीच खाद लेने के लिए बाइक से सरल गांव आ रहा था। इसी दौरान गांव ढाणी पूनिया निवासी दिलबाग सिंह (54) भी खाद लेने गांव सरल जाने के लिए अपने घर से पैदल चलकर तोशाम-सिवानी मार्ग पर आकर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा हो गया। इस बीच गांव छपार रांगडान निवासी बाइक सवार हेतराम से दिलबाग ने लिफ्ट मांगी। दोनों बाइक से करीब 500 मीटर दूरी पर ही चले थे। इस बीच तोशाम की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्राले ने बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक ट्राले सहित फरार हो गया।
दिलबाग को 21 फरवरी को बेटी की करनी थी शादी
गांव ढाणी पूनिया निवासी मृतक दिलबाग सिंह के तीन बच्चे हैं। इसमें दो बेटी तथा एक बेटा शामिल है। दिलबाग सिंह की बड़ी बेटी की 21 फरवरी को शादी तय है। हादसे में हुई दिलबाग सिंह की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। वहीं, सड़क हादसे का शिकार हुए गांव छपार रांगडान निवासी हेतराम की तीन लड़कियां है। सबसे बड़ी लड़की करीब साढ़े 5 साल की है। दूसरी लड़की तीन साल की है। सबसे छोटी बच्ची चार महीने की है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

यूरिया खाद लेने जा रहे गांव ढाणी पूनिया निवासी दिलबाग सिंह और गांव छपार रांगडान निवासी हेतराम की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्राले को सिवानी से काबू कर लिया।
विज्ञापन


उग्रसेन एसएचओ तोशाम थाना।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें