फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नीलगाय से बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, दो की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ​कार।
विज्ञापन
लोहारू। बिसलवास पावर हाउस के पास रविवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे नीलगाय से बचाने के प्रयास में कार एक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बिसलवास निवासी 15 वर्षीय योगेश और उसकी बुआ का बेटा इंदीवाली निवासी 28 वर्षीय राकेश गंभीर घायल हो गए। डायल-112 और पुलिस ने दोनों को कार से निकालकर लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोहारू थाने से जांच अधिकारी रविंद्र जांगड़ा ने बताया कि योगेश बिसलवास निवासी सुरेश का इकलौता बेटा था और कक्षा 10वीं का छात्र था। पिता खेती करते हैं और माता गृहिणी हैं। राकेश की शादी तीन मई को हुई थी। वह मामा के घर भात मोड़ने के लिए आया हुआ था।
रविवार को दोनों गैस सिलिंडर भरवाने के लिए कार लेकर बिसलवास से लोहारू की ओर जा रहे थे। बिसलवास पावर हाउस के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। इसे बचाने के प्रयास में कार अचानक मोड़ा। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और कार में ही फंस गए।
विज्ञापन

वहीं से गुजर रहे लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद डायल-112 बाढड़ा और लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। शाम बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था राकेश : राकेश अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है। शादी के महज आठवें दिन उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया। राकेश गुरुग्राम में टैक्सी चलाने का काम करता था। इकलौते बेटे की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें