भिवानी। जूईकलां पुलिस थाना में जमीनी विवाद मामले को लेकर आए दो पक्ष थाने के बाहर भिड़ गए। इसमें एक पक्ष के व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया वहीं घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने आरोपी पक्ष के बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कोहाड़ निवासी अनूप ने बताया कि 19 नवंबर को वह और उसका भाई तेजपाल जमीनी विवाद को लेकर जुईकलां पुलिस थाना में गए थे। थाने के गेट पर पहुंचे तो आरोपी नवीन और उसके पिता जगदीश ने उसके साथ मारपीट की। उसे घायल अवस्था में पहले कैरू सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे भिवानी जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने अनूप के बयान दर्ज कर इस संबंध में कोहाड़ निवासी नवीन व उसके पिता जगदीश पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।