फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: दौड़ लगाने के लिए निकले थे सुबह, साथ गया पालतु कुत्ता लौटा घर

Thu, 04 Dec 2025 06:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एंजेसी, तोशाम

सार

हरियाणा के भिवानी में गुरुवार सुबह घर से दौड़ने के लिए गए दो नाबालिग लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों लड़कों के साथ पालतु कुत्ता भी गया थो जो घर लौट आया लेकिन लड़के नहीं लौटे। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।  
विज्ञापन
दो नाबालिग लड़के घर से लापता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा में वीरवार सुबह घर से सैर सपाटे के लिए निकले दो नाबालिग लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों के साथ पालतु कुत्ता भी गया था, लेकिन वह घर वापस लौट आया। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर दोनों की हर संभव जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की शिकायत तोशाम पुलिस थाना में दी गई। जिसके बाद दोनों के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


वहीं, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने भी दो नाबालिगों के घर से लापता होने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए तोशाम पुलिस थाना एसएचओ को फोन पर बात कर जल्द तलाशने के निर्देश दिए। थाना एसएचओ भी पीड़ित के घर पहुंचे। 

तोशाम पुलिस को दी शिकायत में गांव संडवा निवासी धर्मबीर ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा अर्जुन पड़ोस के 15 वर्षीय लड़के राहुल के साथ संडवा से सुंगरपुर मार्ग पर दौड़ लगाने के लिए गए थे। उनके साथ राहुल का पालतु कुत्ता भी साथ था। ये दोनों सुबह साढ़े पांच बजे घर से घूमने के लिए निकले थे लेकिन बाद में कुत्ता वापस घर लौट आया लेकिन दोनों किशोर नहीं लौटे। 
विज्ञापन


परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मगर कुछ पता नहीं चला। धर्मबीर ने बताया कि उनका बेटा अर्जुन खेल परिसर में नियमित रूप से जाता था, लेकिन वीरवार को राहुल और उसके कुत्ते के साथ घूमने निकल गया। राहुल का कुत्ता भी उसके साथ रहता था, लेकिन दोनों किशोर बच्चों के बारे में कुछ पता नहीं चला कि आखिर वे दोनों कहां गायब हो गए। परिजनों ने तोशाम पुलिस थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। तोशाम पुलिस थाना एसएचओ महावीर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दोनों किशोरों के लापता होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें