फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की दो वारदात से मचा हड़कंप, रात भर दौड़ती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सोमवार देर रात को दो जगह हुई लूट की वारदातों के बाद रातभर पुलिस नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी रही। सोमवार रात को जैन चौक क्षेत्र के किराना व्यापारी से बाइक सवार बदमाश डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इसी तरह बाढड़ा क्षेत्र के एक पैट्रोल पंप से भी बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फिर जुई की तरफ भाग निकले। हालांकि बाढड़ा क्षेत्र में हुई लूट की वारदात चरखी दादरी क्षेत्र में हैं, मगर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद जुई कलां पुलिस थाना क्षेत्र के दायरे की तरफ भागकर आए थे। इस वजह से पुलिस रातभर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश कर उनका सुराग लगाने में जुटी रही।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में किराना की दुकान के संचालक हालू बाजार क्षेत्र निवासी कमल रात करीब साढ़े नौ बजे उगाही के पैसे लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था कि इसी दौरान लाल मस्जिद पानी की टंकी के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और फिर उसके हाथ से रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए थे। सिटी पुलिस तुरंत हरकत में आई और बदमाशों का सुराग लगाने के लिए सीआईए भी जुट गई। सिटी पुलिस ने कमल की शिकायत पर इस संबंध में नकदी लूटकर ले जाने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर में लगातार बढ़ रही छीनाझपटी और लूट की वारदातों से लोगों में भी भय बना हुआ है। कुछ दिन पहले लोहारू रोड देवसर चुंगी के समीप पीएनबी बैंक के बाहर भी बैंक से पैसे लेकर घर लौट रहे फोटोग्राफर से भी करीब तीन लाख रुपये की लूटकर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए थे। जिनका आज तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें