फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू रोड पर दो घंटे लगा जाम, एंबुलेंस भी जाम में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के लोहारू रोड पर शनिवार को करीब दो घंटे तक जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस सहित अन्य वाहन भी फंस गए। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर अनाज मंडी पुलिस चौकी, ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला। वहीं कुछ युवाओं ने भी जाम खुलवाने में पुलिस की मदद की। बाजरे की खरीद शुरू होने के कारण अनाज मंडी किसान अपनी फसल लेकर आए थे जिस वजह से जाम लग गया।
विज्ञापन

दिल्ली से पिलानी और चरखी दादरी की ओर जाने के लिए शहर से हाईवे निकलता है। इसमें लोहारू रोड पर शनिवार को जाम लग गया। जाम लगने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कॉलेज विद्यार्थियों को जहां कॉलेज पहुंचने में दूरी हुई। वहीं कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच पाए। वहीं लोहारू, चरखी दादरी सहित अन्य जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई, जिसके कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर अनाज मंडी पुलिस चौकी व ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें