फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गोतस्कर पकडे़, जमकर हुआ हंगामा

Sun, 28 Sep 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बडे़सरा गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने बैलों को ले जा रहे दो युवकों को दबोच लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ये गोतस्कर हैं और बैलों को गोकसी के लिए ले जा रहे थे। इनके पास करीब 15 बैल है। सूचना पर महम और बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब साढे़ नौ बजे की है। बडे़सरा गांव के मुख्य मार्ग पर दो युवक करीब 15 बैलों को लिए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद खासी संख्या में ग्रामीण वहां उमड़ पडे़ और दोनों युवकों को दबोच लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर दोनों से पूछताछ की तो दोनों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई। युवकों का कहना था कि वे बैल खरीदकर लाए हैं। ग्रामीण बलजीत, जयप्रकाश ने बताया कि ये गोकशी के लिए ले जा रहे थे और यहां गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। मामले में बवानीखेड़ा एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि उनके पास गोतस्कर पकडे़ जाने की सूचना आई है। अभी जांच की जाएगी कि ये सहीं में गोतस्कर हैं या कोई और। बैल कहां से लाए हैं इसकी भी जांच होगी। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें