फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सैर के लिए निकले दो दोस्त लापता, 14 घंटे बाद घर लौटे

Fri, 05 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मंत्री श्रुति चौधरी से मोबाइल फोन पर बात करते तोशाम पुलिस थाना के एसएचओ महावीर। संवाद
विज्ञापन
तोशाम। गांव संडवा में वीरवार सुबह घर से सैर के लिए निकले दो नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम करीब 14 घंटे बाद दोनों किशोरों के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बच्चे भिवानी चले गए थे। हालांकि यह कदम उठाने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व परिजनों की ओर से तोशाम पुलिस थाना में घटना की शिकायत दी गई। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने इस पर संज्ञान लेते हुए एडवोकेट हरिसिंह सांगवान को पीड़ित के घर भेजा। मंत्री ने एसएचओ से फोन पर बात कर नाबालिगों को जल्द तलाशने के निर्देश दिए।
जांच अधिकारी महावीर के अनुसार, गांव संडवा निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा अर्जुन पड़ोस के किशोर 15 वर्षीय राहुल के साथ संडवा से सुंगरपुर मार्ग पर दौड़ लगाने के लिए गया था। उनके साथ राहुल का पालतु कुत्ता भी साथ था।
विज्ञापन

ये दोनों सुबह साढ़े पांच बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। बाद में कुत्ता वापस घर लौट आया लेकिन दोनों किशोर नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मगर कुछ पता नहीं चला।
धर्मबीर के अनुसार, अर्जुन खेल परिसर में नियमित रूप से जाता था लेकिन वीरवार को राहुल और उसके कुत्ते के साथ घूमने निकल गया। राहुल का कुत्ता भी उसके साथ रहता था, लेकिन दोनों किशोर बच्चों के बारे में कुछ पता नहीं चला कि वे दोनों कहां गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें