फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 13.28 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए स्टाफ प्रथम ने बवानीखेड़ा से भिवानी हेरोइन लेकर आ रहे नया बाजार निवासी शिवम और मानव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को बवानीखेड़ा बाईपास पुल के नीचे नाकाबंदी के दौरान पकड़ा और उनके कब्जे से 13.28 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के उप निरीक्षक राजेश पुलिस टीम के साथ गांव जाटू लुहारी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर बवानीखेड़ा से भिवानी की ओर नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बवानीखेड़ा बाईपास पुल के नीचे नाकाबंदी की। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो हेरोइन बरामद हुई।
जांच में सामने आया कि आरोपी हेरोइन को भिवानी में बेचने के उद्देश्य से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आरोपी शिवम के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। थाना बवानीखेड़ा में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें