फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेलों का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में वीरवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। स्कूली खेल प्रतियोगिता के पहले दिन वीरवार को जिला भर के सैकड़ों स्कूलों के अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़कों की कुश्ती, कबड्डी, योगा, वॉलीबाल, खो-खो, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, बॉस्केटबाल, फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट, ताईक्वांडो, भारतोलक, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं करवाई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश महता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ढ़ांडा पूर्व राज्य प्रधान ने की।
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए सोमदत्त शर्मा व विनोद पिंकू ने बताया कि कुश्ती की अंडर-14 आयु वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में उपेंद्र कैरू, 38 किलोग्राम में ललित कैरू, 41 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्ण भिवानी, 44 किलोग्राम में नितेश भिवानी, 48 किलोग्राम में शुभम भिवानी, 52 किलोग्राम युगप्रताप तिगड़ाना, 57 किलोग्राम में रोहित भिवानी, 62 किलोग्राम में हैप्पी भिवानी, 68 किलोग्राम में अनुप भिवानी, 75 किलोग्राम में अभिमन्यु बामला प्रथम रहे। कुश्ती के निर्णायक मंडल में सुखदेव डीपीई, दयानंद, रविंद्र तालु, सुरेश कुश्ती प्रशिक्षक, अमरपाल, दिनेश बड़ाला, राधेश्याम लेघां, हेमतं सांई रहे।
विज्ञापन

------------
खो-खो प्रतियोगिता की अंडर-14 आयुवर्ग में भिवानी प्रथम
वहीं खो-खो प्रतियोगिता की अंडर-14 आयुवर्ग में भिवानी प्रथम व बवानीखेड़ा द्वितीय रहा। अंडर-17 में बवानीखेड़ा प्रथम व कैरू द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-19 में बवानीखेड़ा प्रथम व तोशाम द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो के निर्णायक मंडल में रणबीर सैय, अरविंद कौशिक डीपीई, सरिता डीपीई, अजमेर जांगड़ा, मनजीत ग्रेवाल, कृष्ण बोहल रहे। योगा प्रतियोगिता की अंडर-14 आयु वर्ग में रोहित कुंगड़ प्रथम, पीयूष टीआईटी द्वितीय, अमित कुंगड़ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 में हर्ष नाथुवास प्रथम, प्रिंस कुंगड़ द्वितीय, पारस भिवानी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 में युक्त शर्मा भिवानी प्रथम, सोनू मिलकपुर द्वितीय, राहुल बामला तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में सुनील शर्मा, मोतीलाल जांगड़ा, कांता रोहिल्ला, नसीब पीटीआई, सतेंद्र, विद्या, सुनीता, मीनू, राजेंद्र बल्हारा रहे।
--------
कबड्डी स्पर्धा की अंडर-17 आयु वर्ग में बवानीखेड़ा अव्वल
कबड्डी प्रतियोगिता की अंडर-17 आयु वर्ग में बवानीखेड़ा प्रथम, तोशाम द्वितीय रहे। निर्णायक मंडल में सत्यवान प्रवक्ता, राजेंद्र पीटीआई, सुनील बीरण, रामचंद्र पुनिया, जगबीर पीटीआई, अजय पीटीआई, पवन मिताथल रहे। हैंडबॉल में अंडर-14 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना प्रथम, स्माईल पब्लिक स्कूल धनाना द्वितीय रहे। चैस प्रतियोगिता की अंडर-14 में एकलव्य, वंश, विनीत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंडर-17 में मोहित, हर्ष व हितेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंडर-19 में नितेश, यशराज व पीयूष क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका परमेश्वरी डीपीई, रामचंद्र हिंदी अध्यापक ने निभाई।
---------
एक ओवरऑल कमेटी का किया गठन
प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक ओवरऑल कमेटी का गठन किया गया। जिसमें राजेश ढ़ांडा, विरेंद्र घणघस, राजपाल तंवर, बलवान डीपीई, सत्यवान प्रवक्ता, अनिल सांगवान, श्रीभगवान, गजानंद, सोमदत्त शर्मा, विनोद पिंकू, डॉ. अनिल, मांगेराम ढ़िगावा, राजेश सिवाच, जरनैल सिंह, मोतीलाल जांगड़ा, प्रदीप घणघस, सुखदेव डीपीई, देवेंद्र अत्री, जोगेंद्र पीटीआई, रणबीर सैय, रामपाल तंवर, राजेश्वर ढिल्लो रहे।
----------
यह रहे निर्णायक मंडल में शामिल
एथलेटिक्स में निर्णायक मंडल की भूमिका जगबीर सिंह डीपीई, रामपाल तंवर, राजेश प्रवक्ता, राकेश पीटीआई ने निभाई। फुटबॉल में निर्णायक मंडल की भूमिका पवन फौगाट, संदीप सांगवान, रामभगत, लाजपत डीपीई, कांता रोहिल्ला ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें