फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले में सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ पोस्ट डालने पर दो केस दर्ज

Wed, 10 Sep 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में सिविल लाइन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर झूठी और भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में दो केस दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देश पर साइबर सेल द्वारा मनीषा मौत प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी के तहत साइबर सेल ने पाया कि बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ पोस्ट प्रकाशित की जा रही थीं जिनमें मृतका के चरित्र पर टिप्पणी की गई और उसके परिवार एवं पिता की हत्या में भूमिका को लेकर वीडियो बनाकर फेसबुक पर साझा किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर नंबर 199 के तहत छह सितंबर को धारा 196(1), 223(2), 356(2), 353(2) भारतीय दंड संहिता व 67 ए, 72 आईटी एक्ट 2000 के तहत केस दर्ज किया। वहीं एफआईआर नंबर 201 के तहत सात सितंबर को भी धारा 196(1), 223(2), 356(2), 353(2) भारतीय दंड संहिता व 67 ए, 72 आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं एक अन्य मामले में ढिगावा जाटान निवासी चार युवकों ने मनीषा प्रकरण में न्याय दिलाने के लिए फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें पिस्तौल दिखाई दे रही थी। पुलिस की जांच में पाया गया कि वीडियो में दिखाई गई पिस्तौल केवल लाइटर था, जो पिस्तौल जैसा प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन



बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के कोई भी भड़काऊ या झूठी वीडियो व खबर सोशल मीडिया पर साझा न करें। ऐसा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें