फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दसवीं की ऐच्छिक विषय की परीक्षा में नकल के दो मामले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेशभर में शनिवार को आयोजित दसवीं कक्षा की ऐच्छिक विषय तथा डीएलएड (री-अपीयर) की परीक्षा के दौरान नकल के दो मामले पकड़े गए जिनमें एक मामला प्रतिरूपण का है। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक केंद्र अधीक्षक को कार्यभार मुक्त कर दिया गया। परीक्षा में कुल 2,19,023 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडरावन, जिला झज्जर के परीक्षा केंद्र पर छह मार्च को संचालित हुई इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। साथ ही इस केंद्र पर नियुक्त समस्त स्टाफ को भी कार्यभार मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस केंद्र पर आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं व बारहवीं की अन्य परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़-07 (बी-02) में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर को निर्देश दिए गए हैं कि नए परीक्षा केंद्र पर नया स्टाफ नियुक्त किया जाए जिसमें केंद्र अधीक्षक, उप-केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक अमला, लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल होंगे।
बोर्ड प्रवक्ता के अनुसार प्रश्न पत्र उड़नदस्ता कैथल ने निरीक्षण के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाडला के परीक्षा केंद्र पर प्रतिरूपण का एक मामला दर्ज किया। यहां असली परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य युवक परीक्षा दे रहा था। इस मामले में केंद्र अधीक्षक को परीक्षार्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता द्वारा सनराइज उच्च विद्यालय ढाणी पीरवाली, हांसी के परीक्षा केंद्र पर नियुक्त केंद्र अधीक्षक संस्कृत प्रवक्ता महेंद्र कुमार को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर कार्यभार मुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर वाणिज्य प्रवक्ता विपिन कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुराना को केंद्र अधीक्षक का चार्ज सौंपा गया है। इसके अलावा बोर्ड द्वारा गठित अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर में नकल का एक अन्य मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 9 मार्च को प्रदेशभर के 1173 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी कक्षा की रसायन विज्ञान, लेखांकन, लोक प्रशासन तथा डीएलएड (री-अपीयर) विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 95,162 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें