भिवानी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस ने भी जिले में पांव पसार लिए हैं। लगातार तीसरे दिन जिले में ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है। वीरवार को ब्लैक फंगस के दो मरीज सामने आए जिनमें से एक संदिग्ध है। हालांकि चिकित्सकों ने दोनों मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में फ्लैग ब्लैक फंगस के कुल 12 मामले सामने चुके हैं। जिसमें से 9 मरीजों को ब्लैक फंगस होने की पुष्टि हो चुकी है और तीन मरीज संदिग्ध हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देशानुसार मरीजों का उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और रोहतक पीजीआई में चल रहा है। वीरवार दोपहर में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से सूचना प्राप्त हुई कि भिवानी से दो कोरोना संक्रमित ब्लैक फंगस के मारीज आए हैं जिनमें से एक संदिग्ध है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग मरीजों की पूर्ण जानकारी जुटाने में लगा है।
मरीज के परिजनों की होगी जांच
ब्लैक फंगस के केसों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाई है कि मरीज के साथ-साथ उसके परिजनों के भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा आस-पड़ोस के लोगों की जांच भी की जाएगी। जांच के दौरान ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने पर उनका भी उपचार शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देशानुसार केस की पुष्टि होने पर मरीज को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
वर्जन:::::
जिले में ब्लैक फंगस दो मरीज सामने आए हैं जिनमें से एक संदिग्ध है। दोनों अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। मरीज की पूर्ण जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों की भी जांच की जाएगी। ब्लैक फंगस को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।