तोशाम-जूई मार्ग पर गांव दुल्हेड़ी व नया गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल में एक बाइक चालक उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा बाइक चालक हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
गांव ढाणी रिवासा निवासी 29 हरेंद्र बिजली विभाग में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह गांव खारियाबास में भात भरकर बाइक पर देर शाम करीब आठ बजे घर लौट रहा था। जब वह गांव दुल्हेड़ी से निकाला तो अचानक नया गांव से आ रहे बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। घायल को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मृतक के पिता ने बताया कि उसके दो बेटे है। दोनों अविवाहित हैं। वह खेतीबाड़ी करता है, जबकि हरेन्द्र बिजली विभाग में कार्यरत है। जांच अधिकारी एएसआई आनंद ने बताया कि बाइकों की टक्कर में हरेन्द्र को गंभीर चोटें आई। ज्यादा चोटें होने के कारण उसकी मौत हो गई। वही बताया जा रहा है कि हादसे में घायल अज्ञात युवक को भी चोटें आई है। जिसको उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृृतक के पिता राजपाल के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उधर, पुरानी रंजिश में युवक को पीटा : पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। सेवानगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय प्रदीप ने बताया कि वह चरखी दादरी में अपने जीजा की फल की दुकान पर काम करता है। बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे वह घर लौट रहा था। जब वह ग्वार फैक्टरी पहुंचा तो अचानक दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी धुनाई कर दी। जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन प्रदीप का आरोप है कि उक्त युवकों ने करीब एक साल पहले उसके साथ मारपीट की थी।