फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मारुति वैन में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर पुलिस भिवानी ने मारुति वैन में अवैध शराब लेकर आ रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस चौकी खरक कला के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार अपनी ड्यूटी पर बस अड्डा खरक कला पर मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि एक मारुति वैन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर दो व्यक्ति गांव मालपोश से खरक की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके एक मारुति वैन को रुकवाकर उसमें से अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम व लोकेश निवासी खरक कला जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने एक मारुति गाड़ी को कब्जे में लेकर गाड़ी से 20 पेटी अवैध शराब देशी व 1 पेटी अवैध शराब अंग्रेजी बरामद की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें