फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम पुलिस ने दीपक हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो डंडे, वारदात में प्रयोग की गई बाइक व मृतक दीपक का मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव लेघां भानान वासी प्रदीप ने तोशाम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गत 19 सितंबर को दोपहर के समय उसके भाई के लड़के दीपक को कर्मबीर बाइक पर बैठाकर ले गया था। कुछ देर बाद ही उसके पास सूचना आई कि उसके भाई के साथ लेघां हेतवान के खेतों में बने कमरे के पास कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसके भाई के साथ मारपीट कर भाग गए। गंभीर हालत में दीपक को भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
तोशाम पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था। तोशाम थाना के उपनिरीक्षक सतपाल सिंह की टीम ने दीपक हत्याकांड के दो आरोपियों को तोशाम बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान रोबिन व राहुल वासी लेघां हेतवान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी रोबिन से एक डंडा व एक बाइक बरामद की है वहीं आरोपी राहुल से एक डंडा व मृतक दीपक का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है वहीं पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें