भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने सामान्य अस्पताल भिवानी से बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मिंटू प्रसाद निवासी बसई गली नंबर 5 नजदीक सहारा मॉल गुरुग्राम व अमित निवासी सरस्वती एनक्लेव कादीपुर नजदीक राधा स्वामी डेरा पटौदी रोड गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में बापोड़ा निवासी संदीप ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल भिवानी में वार्ड बॉय है। 24 दिसंबर दोपहर के समय ड्यूटी पर आने के बाद उन्होंने अपनी बाइक इमरजेंसी वार्ड के साथ खड़ा किया था। उसे शाम को बाइक नहीं मिला था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों भिवानी में अपने रिश्तेदार के पास आए थे। रास्ते में सड़क हादसा होने पर वे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी आए थे। प्राथमिक चिकित्सा लेने के बाद आरोपी अस्पताल से बाइक चोरी करके ले गए थे।